नेपाली तस्कर को एसओजी, कांट पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नेपाली तस्कर को एसओजी, कांट पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

नेपाली निवासी युवक को एसओजी एवं थाना कांट पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 75 लाख की चरस बरामद किया। रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, उo निo ओमप्रकाश, उo निo रामायण सिंह,तौसिम हैदर एसओजी, विपिन कुमार एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एसओजी आदि पुलिस टीम ने नेपाल निवासी रीजन (27) को बाबा चौराहा मौलानी रोड से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 8 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपए है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपाई ने बताया की एसओजी और थाना कांट पुलिस ने नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है जिस के कब्जे से 1करोड़ 75 लाख की चरस बरामद की गई है, पूछताछ में युवक ने बताया की वो नेपाल से पंजाब के चंडीगढ़ में बेचने जा रहा था, वहां उस को इसकी अच्छी कीमत मिलती है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version