तेंदुए ने बालिका पर किया हमला | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​​तेंदुए ने बालिका पर किया हमला | New India Times

बहराइच जिला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के जंगल से सटे गांव में बीती आधी रात घर को दरवाजे पर निकली बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल बालिका को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुर्तिहा रेंज से सटे सेमरी मलमला के मजरे धनगर पुरवा निवासी रामआशीष पाल की आठ वर्षीय पुत्री संगीता लघुशंका के लिए मंगलवार की रात ढाई बजे उठी। वह घर के बाहर निकल कर दरवाजे के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। दाईं जांघ में पंजा लगने से वह घायल हो गई। बालिका की चीख पर परिजन व आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाया। जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 

तेंदुए के हमले की जानकारी मुर्तिहा रेंजर एसपी सिंह को दी गयी। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे लेकर परिजन बुधवार दोपहर तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि रेंजर एसपी सिंह को टीम सहित भेजा गया है। बालिका के इलाज को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version