बड़नगर पुलिस ने निकाला मुख्य मार्गों से फ़्लैग मार्च | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/विजय सोलंकी, उज्जैन (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231104-WA0267.mp4
New India Times

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस बल एक्शन मोड पर है। शहर के प्रमुख भीड़ वाले चौराहे पर पुलिस ने फ़्लैग मार्च निकाला
जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल शामिल हुए। दिवाली पर्व और आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बड़नगर पुलिस थाना प्रभारी मनीष दुबे और बड़नगर एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में बड़नगर महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआरपीएफ की महिला कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शक्ति मार्च निकाला गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231104-WA0266.mp4

पुलिस थाने से शुरू होकर डाबरी चौक, धान मंडी, गांधी चौक, नयापुरा होते हुए संगम चौक पर समाप्त हुआ आने वाले दिवाली पर्व को लेकर उज्जैन महिला पुलिस ने शक्ति मार्च निकाला। महिला पुलिस द्वारा शहर की बालिकाओं एवं महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने हेतु यह मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया। सीआरपीएफ महिला कंपनी के आधिकारी, उज्जैन जिले के महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक, सूबेदार, पुलिस लाईन एवं थानों का महिला बल सम्मिलित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version