हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
सीतापुर जिला के लहरपुर इलाके में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। गौरिया प्रह्लादपुर सड़क पर इतना गंदा पानी भरा हुआ है कि लोगों को निकले में हो परेशानी हो रही है।
इलाके में हल्की सी बारिश होते ही सड़क इस तरह दिखता है कि जैसे कि यह कोई एक छोटी सी नदी हो। यहां पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे नालियों का गन्दा पानी सड़क पर भर जाता है और यदि रात में बारिश हो गई तो पूरे ग्राम गौरिया प्रह्लादपुर पर निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं गौरिया पेट्रोल टंकी के पास मुख्य मार्ग से गांव में जाने वाले रास्ते पर लबालब पानी भरा हुआ है।
