यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी उठा पटक के साथ भाजपा से टिकट मांग रहे वरिष्ठ भाजपा नेता गोरेलाल कुशवाहा ने विधायक शोभारानी कुशवाहा के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ विधायक शोभारानी कुशवाहा को चांदी का मुकुट एवं 51 किलो की माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तथा विधायक शोभारानी कुशवाहा के चुनाव में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ चलने का वचन दिया साथ ही उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दमन थामते नजर आए धौलपुर में विधायक शोभारानी कुशवाहा को कांग्रेस पार्टी ने जो टिकट दी है उसके बाद लगातार हजारों भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर रहे हैं ज्वाइन करते वक्त मुरारी लाल कुशवाहा रामदेव कुशवाहा पूर्व सरपंच मुकेश बघेल अजीत हवलदार सोनू बघेल पूर्व पार्षद पूनम बघेल पूर्व पार्षद गुलनार पार्षद निजामुद्दीन पार्षद राजवीर कुशवाह पप्पू कुशवाहा रमेश कुशवाहा राजीव कुशवाहा भगवान सिंह कुशवाहा रणधीर जाट मुस्तफाबाद युवा टीम मनीष कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा भागीरथ कुशवाहा राजाराम कुशवाहा गौरी कुशवाहा लोकेश कुशवाहा केदार कुशवाहा बॉबी कुशवाहा सचिन त्यागी आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
