झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस | New India Times

कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर की उपस्थिति में सभी के द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश पहुचाने का भी भरसक प्रयत्न करने एवं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन में बेहतर मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के अंतर्गत समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई।

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस | New India Times

इसके पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा मतदान जागरूकता संबंधित बैचेस और स्टीकर का फीता काटकर विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार एवं जिले के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version