सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला मेंबदमाशों के द्वारा पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर एक की हत्या कर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप व लूटमार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। योगी राज में हत्याएं रूकने का नाम नही ले रहीं आये दिन लगातार हत्याओं से रायबरेली की जनता खौफ के साये जीने को मजबूर है।
बताते चलें की रायबरेली के गुरूबक्श गंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में विगत रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर धावा बोल दिया और लूटपाट कर सबकी जमकर पिटाई की और धारदार हथियारों से हमला किया और साथ ही पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ गैंगरेप भी किया।
बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान उदय राज पासी की मौके पर मौत हो गई व उसके पिता पितई पासी उम्र लगभग 55 वर्ष व उदराज की माता रामपति उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीँ उदय राज की भांजी रूबी उम्र 16 वर्ष को दिमागी सदमा लगने के कारण उसकी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है जहां सभी का ईलाज चल रहा है।
