नवाबगंज इफको युरिया गोदाम में भरा बारिश का पानी | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​नवाबगंज इफको युरिया गोदाम में भरा बारिश का पानी | New India Timesबहराइच जिला के नवाबगंज से बकशीगांव रोड पर संचालित क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड की दुकान में 400 बोरी यूरिया खाद रखी हुई थी जिसमें बारिश का पानी भर जाने से गोदाम में रखी 80 बोरी यूरिया पानी में डूबईगई। यूरिया की बोरियों को गोदाम प्रभारी दुखहरण नाथ ने गोदाम से निकलवाकर शोभाराम के मकान में किराए की दुकान में रखवा दिया है। पानी में डूबी इफको यूरिया की कीमत लगभग 27000 रु की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी से पूछा गया तो बताया की गोदाम मार्ग निर्माण होने के बाद गड्ढे में तब्दील हो गया, जिससे जब भी बारिश का पानी भरता है तो सीधे गोदाम के अंदर भर जाता है इससे पहले भी बारिश के पानी से गोदाम में रखी डीएपी खाद भी कुछ वर्ष पहले भीग कर पानी में खराब हो चुकी थी, जिसकी सूचना गोदाम के उच्चीकरण कराने हेतु कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है परंतु वर्षों बीतने के बाद भी गोदाम गड्ढे में तब्दील हो कर संचालित होने को मजबूर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version