ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस थाने में 14 वर्षीय पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को 20 वर्षीय राज रमेश मोरे भगाकर ले गया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद से वापस घर ले आया था, घटना के बाद समाज में बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसी बात का लाभ उठाकर आरोपी मार्च 2023 से सितंबर 2023 तक लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इस शिकायत के पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में एपीआई योगीता ठाकरे ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता अजीत देशमुख की दलील सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने आरोपी को 27 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।
बतादें की सरकारी वकील (अधिवक्ता) अजीत देशमुख गरीब बेबस बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साहित्य भी मुहह्हिय करवाते हैं जिससे बच्चे अच्छी तरह शिक्षा हासिल कर अपना व देश का नाम रोशन कर सकें।
ऐसे अनगिनत कितने कार्य हैं जो गरीबों के लिए करते हैं और कोई पब्लिसिटी नहीं करते जिस कारण कई बेबस व गरीबों की दुवाएं साथ लेकर चलते हैं।
