अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT;
भागलपुर जिला के कहलगांव में गंगा पंप नहर परियोजना ध्वस्त होने पर भाजपा के अभय बर्मन ने कहा कि बटेश्वर गंगा पम्प नहर परियोजना में वर्षों से लूट चल रही थी। नीचे से उपर तक घोटाले की बू नज़र आ रही है। उद्घाटन के पहले ही केनाल टुट गया है। इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
श्री बर्मन ने कहा कि वर्षो तक पीपा पुल में माल कमाये हैं और अब इस परियोजना में गंगा में डुबकी लगाकर हाथ पैर सिर सभी अंगों को धो रहे हैं। आखिर 40 वर्षों का जो अनुभव साथ में है।
