ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता के तहत मतदान की दिलाई गई शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता के तहत मतदान की दिलाई गई शपथ | New India Times

ज़िले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत नेपानगर विधानसभा-179 एवं बुरहानपुर विधानसभा-180 में दिनांक 17 नवम्बर, 2023 को मतदान आयोजित होना है। बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता हेतु विभिन्न प्रयास जारी है। इसी कड़ी में आज बैंक ऑफ इण्डिया अग्रणी कार्यालय(एलडीएम) बुरहानपुर द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलवाई गई, ताकि वे मतदान में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सकें। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महावीर राय, डायरेक्टर श्री गोपाल कृष्ण गोखले सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा महिलायें उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version