ताप्ती तट मेला स्थल का पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी और महापौर माधुरी पटेल ने किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती तट मेला स्थल का पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी और महापौर माधुरी पटेल ने किया निरीक्षण | New India Times

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, मेला आयोजन समिति एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ताप्ती नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट पर भगवान श्री बालाजी मेला स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया। सूर्यपुत्री ताप्ती नदी स्थित सतियारा घाट पर 25, 26 एवं 27 अक्टूबर 2023 को भगवान श्री बालाजी महाराज का मेला आयोजित होगा। यहां अस्थाई मंदिर में भगवान श्री बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देंगे। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालुगण आते हैं।

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मेला स्थल पर तत्काल सफाई और बिजली की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां करा ली जाए। इसी प्रकार जैनाबाद की ओर से आने वाले ग्रामीण भक्तजनों के लिए मार्ग, ताप्ती तट पर कीट पतंगों से होने वाली परेशानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन व्यवस्था को व्यवस्थित और सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों से कहा। वहीं मेला स्थल पर दुकानें लगवाने हेतु ले-आउट भी शीघ्र डालने हेतु बताया। साथ ही मेले के दौरान पर्याप्त सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था भी व्यवस्थित करने की की बात कही।

निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, गिरीश शाह, मुकेश शाह, पार्षद संभाजीराव सगरे, राजू शिवहरे, अशोक महाजन, गौरव शुक्ला, भारत इंगले, हेमेन्द्र महाजन, मनोज फुलवाणी, नितेश दलाल, हीरालाल बड़गुजर, अशोक मराठे,रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, अशोक शाह, भरत रावल, आशीष भगत, शैलेश जोशी, सदेन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version