नवरात्रि गरबा महोत्सव के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवरात्रि गरबा महोत्सव के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले में विधानसभा नेपानगर-179 एवं बुरहानपुर विधानसभा-180 में निर्वाचन 17 नवम्बर, 2023 को संपन्न होना है। जिसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा सीके ग्रीन, लक्ष्मी माता मंदिर प्रागण, गर्वमेंट हॉस्पिटल के सामने ’’नवरात्रि गरबा उत्सव’’ का आयोजन 16 अक्टूबर, 2023 को रात्रि 9 बजे किया गया। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकगणों से अनुरोध किया है कि, नवरात्रि गरबा उत्सव में अपनी-अपनी सहभागिता करें। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलवाई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version