मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फैशन गुरुकुल और श्री बृहद गुजराती समाज बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर रस रंग गरबा महोत्सव आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता एवं पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने शामिल होकर आयोजन की शुरुआत मातारानी की आरती और कन्या पूजन से की। उक्त आयोजन फैशन गुरुकुल की संचालिका किरण रायकवार एवं सुधा चौकसे के द्वारा किया गया था।
