अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जन कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष चौधरी मंजूर अली ने लगभग 45 लोगों से हस्ताक्षर करवाकर नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर ,थाना प्रभारी अशोका गार्डन को ज्ञापन सौंप कर अशोका गार्डन फ्रेंडस कालोनी स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे अवेध अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
07/09/2017 को नगर निगम अतिक्रमण अमला द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही थी कि इसी बीच अमला प्रभारी महेश ने फ्रेंड्स कालोनी निवासी समीर खान को बात करने के लिये बुलाया। जैसे ही समीर खान पहुंचा कि अचानक अतिक्रमणकर्ता कमलेश सूर्य वंशी एवं प्रार्थना सूर्य वंशी ने लोहे की पाइप से हमला कर गम्भीर रूप से घायला कर दिया, साथ ही साथ गम्भीर परिणाम भुगतने एवं जान से मारने की धमकी भी दी।
समीर खान ने NIT सावांददाता से बात करते हुये बताया कि MLC एवं CCTV फूटेज होने के बावजूद आज तक थाना अशोका गार्डन की पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज नहीं की है। समीर खान का कहना है कि इससे पहले भी इन लोगों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड कर मुझे जान से मारने की धमकी दी थी, जिस की शिकायत 6 जून 2017 को डीजीपी से की थी। जब इस संबन्ध में अशोका गार्डन थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी जांच चल रही है, जल्द ही उचित कार्यवाही की जायेगी।
