सुंदरलाल पटवा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी और वेंकैया नायडू  | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​सुंदरलाल पटवा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी और वेंकैया नायडू  | New India Timesभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार चौहान ने NIT संवाददाता को बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी एवं केंद्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू कल 29 दिसंबर को कुकड़ेश्वर पहुंचेंगे ।वे वहां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुंदरलाल जी पटवा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। श्री चौहान ने बताया कि दोनों नेता गण विशेष विमान से पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का इस अवसर पर पहुंचने का अनुमान है। माननीय पटवा जी का पार्थिव शरीर कल प्रातः भोपाल से वायुयान द्वारा कुकड़ेश्वर ले जाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version