अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बिंदकी नगर के मोहल्ला मुगलही में एक हज वेलफेयर सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्क्षता मेराज अंसारी ने की। बैठक में नगर और जिला वालों को जानकारी दी गई कि अब की बार हज पर जाने वाले हाजियों को 2/1/2017 यानी दो जनवरी से हज फार्म भरे जाएंगे। मेराज अंसारी ने यह भी बताया की फार्म भरने से पहले हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल करें, अगर किसी हाजियों को जाने में कोई दिक्कत अती है तो मुझ से सम्पर्क करें। बैठक में सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की।
बैठक में आने वाले 2017 यूपी विधानसभा चुनाव की भी चर्चा की गई।विदित रहे कि मेराज अंसारी एम आई एम के बिंदकी विधानसभा अध्यन भी हैं। उन्होंने बैठक में शामिल लोगों से ए आई एम आई एम को सपोर्ट करने की अपील भी की। इस बैठक में मुजाहिद खान, सलमान खान, मौलाना उस्मान, खालिद अली, तस्लीम आरिफ, मो. अबसार, परवाज़ आलम, अताउल्लाह, मौलाना रहीम, नईम अंसारी, हाजी फैसल कुरैशी, फैज कुरैशी, फरहान शादाब आदि जैसे सम्मानित लोग मौजूद रहे।
