सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, वह 92 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने पर पटवा को पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया था। मध्य प्रदेश सरकार ने पटवा के निधन के बाद 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटवा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वो एक मेहनती और समर्पित नेता थे। सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में उनके अच्छे काम हमेशा याद किये जाएंगे।
