गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र दतिया जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज शनिवार को दतिया में भांडेर रोड देहात थाने के चौराहे पर वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गृहमंत्री ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया।
गृहमंत्री मिश्र ने कहा कि बहुत लंबे समय से अंग्रेजो का राज इस देश में रहा है। आजादी की पहली लड़ाई सन् 1857 में हुई। इस 1857 के ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में उनका बड़ा योगदान रहा है। इसलिए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में भी जाना जाता है। देश को आजाद कराने में उनके योगदान को पूरा देश याद करता है।

उन्होंने कहा की यह लोधी समाज के लिए यह बहुत ही गौरांवित की बात है। हम सब को गौरवान्वित करने वाली 1857 की क्रांती में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी है। हमारे रोम रोम को गर्वित किया है। हमें इन प्रतिमाओं के माध्यम से हम अपनी नौजवानों और अपनी आने वाली पीढ़ी को अपने देश के महापुरूषों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है उन्होने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहरो है जिनके पदचिन्हों पर चलते हुए हम अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते है।डॉ मिश्र ने कहा दतिया शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों विकास के मामले में अग्रणी जिला बन गया है। उन्होने कहा कि स्वास्थ के मामले में दतिया मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है, उन्होने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मामले मे दतिया वासियों को दतिया के बाहर नहीं जाना पड़ता है।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशान्त ढेगुला उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, सर्वश्री हरिमोहन राजपूत, हितकिशोर लोधी, महेन्द्र सिंह राजपूत, राजू राजपूत, सुनील राजपूत, अवधेश राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, नवल राजपूत, गौरीशंकर राजपूत, ओम प्रकाश लोधी, पटैल राजपूत, विपिन राजपूत, राजकुमार राजपूत, गौरव राजपूत, सत्यप्रकाश राजपूत, अरविन्द राजपूत, प्रेमदास राजपूत, संजय राजपूत, उशपाल राजपूत, रघुराज, डॉ. देवेन्द्र, महेश लोधी आदि उपस्थित थे।
