उज्जैन में सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी आटो चालक के मकान पर चला बुलडोजर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोल, उज्जैन (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231005-WA0079.mp4
New India Times

उज्जैन सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक का मकान तोड़ दिया गया है। आरोपित के पिता ने सालों से सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर कच्चा मकान व धार्मिक स्थल बना रखा था। नगर निगम ने जगह खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया था। मकान तोड़ने के लिए निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंच और कुछ ही मिनटों में मकान को ध्वस्त कर दिया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231005-WA0078.mp4

बताया गया है कि सतना की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित भरत सोनी का नानाखेड़ा स्थित मकान बुधवार को गिरा दिया गया। नगर निगम व पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर मकान व धार्मिक स्थल बना रखा था।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231005-WA0075-1.mp4

इस पर आरोपित सोनी अपने माता-पिता व भाई-भाभी के साथ सालों से रह रहा था। पुलिस आरोपित सोनी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की तैयारी में जुटी है।
इसके लिए पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version