प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार का आरोप  | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार का आरोप  | New India Times

झांसी नगर के चिरगांव कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों  की कमी और सवास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण ग़रीब मरीज़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।​

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार का आरोप  | New India Times सुबह के वक़्त मरीज अपने घर से इलाज के लीए चिकित्सालय जाते हैं और जब यह ज्ञात होता है कि डॉक्टर ही नहीं है तो लंबी कतारों में घंटो लगकर खडा रहना पड़ता है, जबकि हिंदुस्तान के हर ज़िला चिकित्सालय में एक इंमरजेंसी डॉक्टर होता ही है, यहाँ इमरजेंसी कंपाउंडर चला रहे हैं।​वहीं दूसरी तरफ तरफ आरोप लगाया जा रहा है कि ए.एन.एम. जी. एन. एम, जच्चा बच्चा वार्ड में गर्भवती महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ करने में नहीं चूक रही हैं। जब कोई गर्भवती महिला अपना चेकअप करने जाती है तो महिला ए. एन. एम जी का कहना होता है कि 500 रुपये की दवाई ले लो डिलिवरी नार्मल हो जाएगी और वही सरकारी दवा, कैल्शियम, विटामिन की दवाएं दी जा रही हैं। ऐसे में मरीज़ों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि केंद्र बहुमंजलिय इमारत बनने के बाद भी सुविधा आनुसार डॉक्टर नहीं है। ​

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार का आरोप  | New India Timesबिल्डिंग CHC की होनी चाहिये पर सुविधाए PHC की भी पूरी तरह से नहीं है। डॉक्टर न होने पर फार्मासिस्ट या वार्ड बॉय के द्वारा इलाज हो रहा है जबकि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को लेकर कितनी सजग है कि स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षित तरीके से मरीजों का इलाज व देखभाल हो। यह मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस तरह स्वास्थ्य संबंधी उच्च अधिकारी ध्यान केन्द्रित करें ताकि गरीब मरीजों का इलाज अच्छे व काबिल डॉक्टरों के द्वारा हो। अपने कर्तव्यों के खिलाफ़ काम करने का दोष साबित होने पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए और ऐसे भ्रष्ट डॉक्टरों हटाया जाना चाहिए ताकि आने वाले नए डॉक्टरों के द्वारा ग़रीब मरीज़ों का सही इलाज हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version