अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
म्यांमार में रोहंगिया मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा तुरन्त कदम उठाने की मांग का ज्ञापन ज़िलाधिकारी दिलीप पांढरपट्टे को समाजवादी पार्टी ने सौंप कर म्यंमार हिंसा के प्रति निषेध व्यक्त किया है। सपा पदाधिकारियोंने मांगब की है कि बर्मा (म्यांमार) में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ से हिंसाचार रोकने के लिए वार्तालाप करे।
रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार, मारकाट जुल्म ज्यादती की जा रही है। रोहिंग्या मुस्लिमों पर सरकारी सेना, पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन बंधक बनाकर अत्याचार किए जा रहे हैं। इस कारण बर्मा देश में रोहिंग्या मुसलमान असुरक्षित व डरा हुआ है और वहां से लोग पलायन कर रहे हैं। वहां पर मानवाधिकारों का खुलेआम सरकार प्रशासन द्वारा हनन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि बर्मा में हो रही हत्याओं को इंसानियत के नाते जल्द से जल्द बंद कराया जाए और बर्मा सरकार पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाए। ज़िलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उपस्थित हो कर अध्यक्ष अकील अंसारी, गोरख शर्मा, ज़मील मंसूरी, गुड़डू भाई काकर , इनाम सिद्दीकी, नावेद अख्तर, आलमगीर शेख, शकील अंसारी आदि ने बर्मा में हो रहे हिंसाचार के खिलाफ जोरदार घोषणा प्रदर्शन करते हुए ज़िलाधिकारी द्वारा भारत सरकार से हस्तक्षेप करने मांग का ज्ञापन सौंपा गया।
