अरशद आब्दी/ विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी जिला के गुरसराय पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
झांसी एसएसपी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी श्री बलधारी सिंह के आदेश पर थाना अध्यक्ष सीपी श्रीमान दुबे जी अपने पुलिस काफ़िले के साथ गुरसराय से एरच रोड के लिए निकले तो गुरसराय से 1 किलोमीटर की दूरी पर धर्म कांटा के समीप पुलिया पर 2 लोग बैठे हुए थे जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी करके उन दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिया के नीचे करीब सात मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटरी बरामद करने में गुरसराय पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई।
इस कारवाई में पूरा पुलिस बल साथ में इस बड़ी सफलता में पुलिस डिपार्टमेंट के सिपाहियों के भी बड़ा सहियोग रहा जिसमें क्षेत्रीय अधिकारियों ने बहुत-बहुत बधाई दी। थाना अध्यक्ष जी से जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा की बाक़ी मुल्जिमो की तलाश जारी है अतः वह भी जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे ,पुलिस की बड़ी सफलता की हर समाज का इंसान सराहना करता नजर आ रहा है।
