जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

शासकीय कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पांण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज दिनांक 30 सितंबर 2023 को दिल्ली की जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन मध्य प्रदेश के कर्मचारी एवं नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा दिया जा रहा है। कर्मचारीयों की प्रमुख मांग है। कि मध्य प्रदेश के सिविल विभाग के कर्मचारीयों को भी उच्च समयमान वेतनमान के अनुरूप उच्च पदनाम एवं उसी के समान काम आवंटित किया जावे। पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग व अन्य विभागों में इस नियम आदेश का पालन हो चुका है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिविल विभाग लिपिकीय कर्मचारियों को उच्च समयमान वेतनमान के अनुरूप उच्च पदनाम का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारीयों में भारी असंन्तोष व्याप्त है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के थानों में पदस्थ नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की सदस्यों को मानदेय एवं वर्दी सुविधा व बीमा सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जिसकी वजह से संपूर्ण मध्य प्रदेश के नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य शासकीय कर्मचारी परिसंघ के बैनर तले आज दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना दे रहे हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कर्मचारीयों की मांग है। कि पुरानी पेंशन प्रथा को लागू किया जावे।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिविल विभाग लिपिकीय कर्मचारियों को उच्च समयमान वेतनमान के अनुरूप उच्च पदनाम का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारीयों में भारी असंन्तोष व्याप्त है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के थानों में पदस्थ नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की सदस्यों को मानदेय एवं वर्दी सुविधा व बीमा सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जिसकी वजह से संपूर्ण मध्य प्रदेश के नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य शासकीय कर्मचारी परिसंघ के बैनर तले आज दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना दे रहे हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कर्मचारीयों की मांग है। कि पुरानी पेंशन प्रथा को लागू किया जावे।
मध्य प्रदेश के नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कर्मचारीयों ने संयुक्त रुप से संकल्प लिया है। की यदि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने के उपरांत भी उन्हें न्याय नहीं मिलता है। तो ऐसी स्थिति में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य व म०प्र० के कर्मचारी व पेंशन भोगी अपने परिजन व हितू-नातेदार सहित लगभग 20 लाख मतदाता रुष्ट होकर म०प्र० में आगामी विधानसभा चुनाव में नोट पर बटन दबाएंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर दिल्ली के जंतर मंतर से आज “नोट दबाओ महाअभियान” का शंखनाद किया गया है। इस अवसर पर दिल्ली के जंतर मंतर पर परिसंघ के प्रमुख पदाधिकारी श्री धर्मेश जोशी, आर के गूर्जर, वीर सिंह गुर्जर, मनोज दुबे, दीनदयाल मालवीय, कैलाश बाथम, मीना पाल, रानी झा, राजेन्द्र सिंह, सचिन शर्मा, रजत राजपूत, रजत सिंह, छोटे लाल व अन्य सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।
