राज्यपाल मिश्र ने शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी की प्रतिमा एवं स्मारक पट्टिका का किया लोकार्पण | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

राज्यपाल मिश्र ने शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी की प्रतिमा एवं स्मारक पट्टिका का किया लोकार्पण | New India Times

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के मंगलूणा गांव आए। राज्यपाल मिश्र ने मंगलूणा गांव में शिक्षा संत स्वामी केशवानंद की प्रतिमा एवं स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल मिश्र ने कहा कि महान शिक्षा संत, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी केशवानंदजी ने पूरे समाज को शिक्षित एवं जागृत करने का कार्य किया। स्वामीजी का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ महिला शिक्षा एवं ग्रामीण स्वरोजगार के लिए निरंतर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संत केशवानंदजी ने राजस्थान के मरुस्थलीय गांवों में घूम-घूम कर लोगों को शिक्षा प्रदान की। स्वामीजी ने 287 शिक्षा शालाओं की स्थापना कर उनका संचालन भी किया।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि स्वामी केशवानंद ने अपने जीवन काल में मृत्युभोज, बाल विवाह, नारी उत्पीड़न, पर्दा प्रथा, शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर लगातार समाज उत्थान का कार्य किया। उन्होंने गांव उठेगा देश उठेगा’ के नारे को जन-जन में आत्मसात करने का कार्य किया। इस दौरान राज्यपाल मिश्र ने शिक्षा संत केशवानंदजी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान भी किया। राज्यपाल मिश्र ने कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका ओर मूल कर्तव्यों का वाचन किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वामी केशवानंद के जीवन पर आधारित दुर्गा देवी रणवां की पुस्तक का विमोचन किया। वहीं अभिलाषा रणवां ने राज्यपाल की अपनी हाथ से बनाई गई फोटो फ्रेम देकर अभिनंदन किया। इससे पूर्व राज्यपाल मिश्र का मंगलूणा पहुंचने पर सीकर संभागीय आयुक्त डॉ. मोहन लाल यादव ने गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की। राजस्थान पुलिस की शस्त्रबल टुकडी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

समारोह में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि शिक्षा संत स्वामी केशवानंदजी ने अपने पूरे जीवन काल में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ आवाज बुलंद कर नारी शिक्षा एवं समाज उत्थान का कार्य निरंतर किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने कहा कि स्वामी केशवानंद ने अपनी भाषा हिंदी, संस्कृत को आगे बढ़ाया और उनसे जुड़ी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया।

कार्यक्रम में संत दिनेश गिरी महाराज, संत महावीर यति, संत पंचमनाथ महाराज, गोरधन सिंह ढाका अध्यक्ष केशवानंद स्मारक संस्थान, दुर्गा देवी रणवां, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी, सीकर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ राजेश मीना, नेछवा अभिमन्यु सिंह कुंतल, दिनेश जोशी, हरीराम रणवां, डॉ.बीएल रणवां, रामनिवास ढाका सहित जनप्रतिनिधि,ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version