नासिक में बॉलीवुड फ़िल्म समर कैम्प की शूटिंग शुरू | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, नासिक (महाराष्ट्र), NIT; ​नासिक में बॉलीवुड फ़िल्म समर कैम्प की शूटिंग शुरू | New India Timesमहाराष्ट्र के नासिक जिले में बच्चों की एक बहुत ही मनोरंजक और प्ररेणादायक फ़िल्म समर कैम्प की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस महीने के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इस फ़िल्म में देश के कई राज्यों से आए बच्चे रोल कर रहे हैं। ​​नासिक में बॉलीवुड फ़िल्म समर कैम्प की शूटिंग शुरू | New India Timesफ़िल्म में पृथ्वी व हेमन्त पांडेय भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगे। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में मास्टर दिव्यांशु निशाना, अमन कुमार, करण, पलक पाल, मोहित, प्रिन्स, अनिरुद्ध, विर्ती, प्रगति, ईशा, लक्की, पूजा, भार्गव के अलावा पृथ्वी सिंह जुत्शी और हेमन्त पांडेय आदि हैं।

 पूरी फिल्म बच्चों पर आधारित है। इसकी शूटिंग पूरे जोर शोर से नासिक जिले के इगतपुरी में चल रही है। फ़िल्म के डारेक्टर कुणाल ने NIT संवाददाता को बताया कि फ़िल्म बहुत ही मनोरंजक बनेगी और बच्चों सहित समाज में इसके द्वारा एक अच्छा मैसज जाएगा। यह एक पारिवारिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म को अगले साल मई या जून में रिलीज़ करने का प्लान है। दिव्यांशु जल्द नज़र आएगा फ़िल्म समर कैम्प में। किशोरों पर आधारित फिल्म समर कैम्प में पूर्वी दिल्ली के दिव्यांशु का चयन हुआ है। फिल्म की शूटिंग नासिक और मुम्बई में होगी। निदेशक कुनाल वी सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म फरवरी 2018 तक कंप्लीट हो जाएगी।​नासिक में बॉलीवुड फ़िल्म समर कैम्प की शूटिंग शुरू | New India Timesदिव्यांशु के लिए कहा कि उन्होंने दिव्यांशु की कला और उनकी एंकरिंग की तारीफ वो मुम्बई में सुन चुके हैं, इस लिए उन्हें ऐसे ही चेहरे की तलाश थी। 9वीं कक्षा में पड़ने वाला दिव्यांशु कई स्टेज शो में एंकरिंग कर चुका है और कई टी वी के कार्यक्रम में भी बतौर एंकर पेश किए हैं। यह फ़िल्म राइज़िंग विक्रमादित्य फ़िल्मस के बैनर तले बन रही है। फ़िल्म  किशोर अवस्था के बच्चों पर आधारित है।  फ़िल्म में कैम्प के दौरान दो गुट होते हैं और कैसे आपस मे खींचा तानी करते हैं दिखाया गया है, साथ ही यह बच्चे कैसे नकली बाबा की असली पोल खोलेंगे यह भी देखने के बाद पता चलेगा। 

14 साल का दिव्यांशु दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहता है, दिव्यांशु बचपन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है, एक बार जब नेपाल में त्रासदी आई थी तब यह अपनी गली के बच्चोँ के साथ अपनी गुल्लक लेकर जिला दंडाधिकारी के पास पहुंच गया और गुल्लक के 185 रूपये सहयोग में दिए। दिव्यांशु को एंकरिंग और एक्टिंग के साथ साथ फोटोग्राफी का भी शौक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version