गणेशोत्सव के मौके पर झांसी में लगा जल बिहार मेला, बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया गणपती विसर्जन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​

झाँसी नगर में गणेशोत्सव के मौके पर लगे जल बिहार मेले में बड़े हर्षो उल्लास से गणपति विसर्जन किया गया। झाँसी के सर्राफा व्यापारियों ने गणपति का स्वागत किया। गणपती बब्बा के दर्शन के लिए हजारों लोगों ने लाइन में लग कर दर्शन किये। ​गणेशोत्सव के मौके पर झांसी में लगा जल बिहार मेला, बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया गणपती विसर्जन | New India Timesगणपती के श्रद्धालुओं ने अपने अपने तरिके से कर्तब दखाए, वही हवाई यान का स्वागत किया गया जिसमें दंडिया जैसे डांस प्रोग्रामों  का भी गणपति जी की शान में लोगों ने आयोजन किया था, वही दूसरी तरफ़ महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं  महिलाओं ने भी गणपति विसर्जन पर गंदिगर का टापरा स्थित ढोल डीजे पर डान्स किया और गणपति बप्पा के जय कारों से समां बना दिया। वहीं नौ जवान लड़कों ने डांसिंग कर्तव्यों से गणपति जी को आखरी सलामी दी, जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी बड़ी तादाद में मौजूद रहे।​गणेशोत्सव के मौके पर झांसी में लगा जल बिहार मेला, बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया गणपती विसर्जन | New India Timesइस पावन गणपति विसर्जन पर हिन्दू मुस्लिम का प्रतीक (द यंग ग्रुप ऑफ झाँसी) के सभी मुस्लमान कार्यकर्ताओं ने गणपति जी के श्रद्धलुओं के लिए शीतल जल का एवं शर्बत का भरपूर इंतेज़ाम किया और सभी ग्रुप के नौजवानों ने अपने हाँथो से शीतल जल पिलाया, जिसमें मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मो इमरान ख़ान नेतृत्व में किया गया जिसमें मुस्लिम नौजवान लड़कों ने इस पावन पर्व पर गणपति जी को आख़री सलामी दी, जिसमें मो0 आरिफ ( नवाब ) अरमान खान, डॉक्टर ज़हीर अब्बासी, नीरज वर्मा ,विनीत कपूर, ज़ाकिरा शाह, जुनेद मंसूरी, तालिब खान, मो0 आरिफ खान, मो0 शाकिर, मो0 फरीद, मो0 समीर, मो0 अरबाज़ मकरानी एवं मो0 फरहान खान मौजूद रहे। ​
गणेशोत्सव के मौके पर झांसी में लगा जल बिहार मेला, बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया गणपती विसर्जन | New India Timesमेला जल बिहार समिति के अध्यक्ष ब्रिजबिहारी उदैनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशन सरवरिया, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक साहू, महामंत्री श्री मुकेश अग्रवाल पूर्व पार्षद कोषा आ0 श्री जगदीश पिरशाद वर्मा, मंत्री अतुल अग्रवाल किलपन, श्री नरेश सिंघऋषि एडवोकेट, श्री अजय मिश्रा एडवोकेट, श्री अनिल (पप्पू) श्री सूर्यप्रकाश अग्रवाल ( बॉबी), अरविंद वसिष्ठ जी एवं इस जल बिहार मेले में सभी गणमाननीय व्यक्ति शामिल रहे। वहीं सुरक्षा के लिए झाँसी पुलिस का बहुत सहियोग रहा, जिसमें हर सिपाही गणपति जी की प्रतिमा को लगातार आगे बढ़ने में श्रद्धलुओं की मदद करते नज़र आये जिसमें महिला कांस्टेबल और पुलिस महिला अधिकारी भी शामिल हुईं। इस प्रकार सारी गणपती जी की झाकियां लक्ष्मी तालाब में विसर्जित हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version