नगरीय निकाय अंतर्गत शहरी क्षेत्र की 24 सड़कों का महापौर ने किया कायाकल्प एवं भूमिपूजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगरीय निकाय अंतर्गत शहरी क्षेत्र की 24 सड़कों का महापौर ने किया कायाकल्प एवं भूमिपूजन | New India Times

शहर की सीवरेज व जल प्रदाय के क्रियान्वयन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के निर्माण कार्यों का नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के कायाकल्प एवं सड़कों का भूमि पूजन आज नगर निगम के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल व निगम अध्यक्ष पति श्री अमर यादव द्वारा किया गया, जिस में राजपुरा पुलिस चौकी से स्वामी नारायण मंदिर व छोटी मंडी होते हुए पांडुमल चौराहे से शंकर टॉकीज तक नेहरू नगर मार्ग का सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण कार्य लोहार मंडी से इक़बाल चौक तक सिंधीपुरा गेट से सीमेंट क्रांकिट रोड का भूमि पूजन किया गया इसके पश्चात बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त निर्माण के बहुप्रतीक्षित कार्य की शुरुवात हेतु 03 ग्रुप में टेंडर निकले गए हैं जिसमे 24 सड़कों के सीमेंट कांक्रीट व डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। आज तिलक वार्ड में सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण कार्य, मिल एरिया गांधी कॉलोनी समुदायिक शौचालय का निर्माण कार्यों के प्रत्येक वार्डो के लिए ₹ 3 लाख की लागत से वार्डों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगर निगम के अंतर्गत शहर में वर्षाकाल में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए 14 करोड़ की लागत से नालों का जैसे सिंधीपुरा नाला, कड़वीसा नाला, शनवारा नाला आदि नालों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, एमआईसी सदस्य श्री भरत इंगले, श्री नितेश दलाल,पार्षद श्री स्वाति हेमंत महाजन,श्री अशोक महाजन, श्री अजय बलापुरकर, श्री सुमित वारुडे, पूर्व पार्षद श्री अमर यादव, पूर्व पार्षद जगदीश ठाकुर, निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त वैभव देशमुख, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया,कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, उपयंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version