जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई।
जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की तत्परतापूर्वक विवेचना एवं जिले की शासकीय भूमि पर बिल्डरों, भू-माफियों एवं अन्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने एवं न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकुल निर्णयों में विवेचना एवं अभियोजना अधिकारी के दायित्व मे निर्वहन में त्रुटिपूर्ण कार्यवाही, प्रस्तुतीकरण एवं लापरवाही की समीक्षा की गई।

इस बैठक में झाबुआ जिले के जघन्य एवं सनसनीखेज के जो प्रकरण चिन्हित किए गए है, उसके सम्पूर्ण विवरण की फाइल के साथ बैठक में प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की श्रेणी वाले प्रकरणों के आरोपियों एवं अपराधियों को किसी भी तरह की राहत ना दिए जाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, जिला जेल उप अधीक्षक आर.के. विश्वकर्मा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजीव कनिया एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती मनीषा मुवेल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version