बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, झडप में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 घायल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, झडप में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 घायल | New India Timesभोपाल के निशातपुरा थाना की पुलिस देर रात ईरानी डेरे में एक बदमाश को पकड़ने गई थी जहां बदमाश के समर्थकों व अन्य रहवासियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौक पर पहुंच कर रिजर्व बल ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया और साथ ही साथ लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया।​बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, झडप में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार भोपाल के ईरानी डेरे में बदमाश अब्बास को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस जवानों ने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया। लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस पर किए गए पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। ​​​बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, झडप में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 घायल | New India Timesबताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला भी शामिल है। पथराव में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी थी।  निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version