विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन | New India Times

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उप्र लखीमपुर शाखा खीरी द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य पदमेश पंकज ने की गोष्ठी में फार्मेसिस्ट उपयोगिता विषय पर विचार रखे गए।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन | New India Times

राजकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य पदमेश पंकज ने इस दौरान कहा कि आज का समय हेल्थ सेक्टर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में डॉक्टर के साथ-साथ फार्मासिस्ट की भूमिका की बेहद महत्वपूर्ण है और एक ज़िम्मेदारी के साथ काम करने की भी आवश्यकता है अभी हाल ही में आई कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की अहमियत लोगों को पता चली। गोष्ठी में चीफ फार्मेसिस्ट राकेश कुमार यादव, संस्थान के व्याख्याता अवधेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार पटेल सहित डीपीआरए शाखा खीरी के अध्यक्ष परमानन्द व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा, संयुक्त मन्त्री लोकेश सिंह आदि फार्मेसिस्ट ने अपने विचार रखे। उक्त गोष्ठी में दवाओं के रख-रखाव, उपयोगिता, डोज एवं मरीजों के इलाज के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता रामकुबेर सिंह, अनुज कुमार, सीपी पाण्डेय, आईके अवस्थी ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version