भाजपा पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल | New India Times

नगर पालिका में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, सात वार्डों में विकास कार्यों की उपेक्षा, बिजली पानी सड़क नाली और सफाई व्यवस्था न होने से परेशान भाजपा के सात वार्ड के पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रही। देवरी नगर के बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा के सामने देवरी नगर पालिका के भाजपा के सात वार्ड पार्षद अपने-अपनी वार्ड में विकास कार्य न होने और उनके कार्यों की उपेक्षा करने तथा नगर पालिका में जमकर हो रहे भ्रष्टाचार को अपनी ही भाजपा समर्थित नगर पालिका परिषद के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाने से हड़कंप मच गया है।

भाजपा पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल | New India Times

भूख हड़ताल के दूसरे दिन प्रशासन द्वारा करीब डेढ़ घंटे तक भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए प्रयास किया लेकिन प्रशासन का प्रयास विफल हो गया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनरे, सब इंजीनियर मोहिनी साहू ने पहुंच कर सभी वार्ड पार्षदों से समस्याओं के संबंध में चर्चा की करीब 2 घंटे से अधिक समय तक वार्ता के दौरान अधिकारियों ने समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया और हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन पार्षद नहीं माने, भाजपा के सात वार्ड पार्षदों ने कहा कि जब तक उनके सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हो जाते और समस्या का निराकरण नहीं दिखाई देगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल के बाद सोमवार को आमरण की चेतावनी दी है। सुभाष वार्ड पार्षद संजय चौरसिया ने कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अनियमिताएं व्याप्त है, भाजपा के सात वार्ड पार्षदों की उपेक्षा, विकास कार्य न होने और समस्याओं का निराकरण न होने की बात सीएमओ ने स्वीकार किया ऐसी ग़लती होती रही है।

भाजपा पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल | New India Times

हम सभी पार्षद जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रशासन ने सभी पार्षदों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, नगर पालिका में स्थाई सीएमओ की पदस्थापना, सहित विभिन्न मांगों को जब तक पूरा नहीं होता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। झुनकू वार्ड पार्षद भारतेंदु मोंटू सिंह राजपूत ने शनिवार को तहसीलदार एवं सीएमओ आई थी और आश्वासन देकर चली गई हैं। लेकिन जब तक उनकी मांगों को कलेक्टर या मंत्री अगर पूरी नहीं करते हैं तब तक यह भूख हड़ताल चलती रहेगी और सोमवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी प्रशासन को दी जाएगी।

दूसरे दिन भी डटे रहे यह पार्षद:- भाजपा के सात पार्षद जिसमें श्रीमती सरिता संदीपबबलू जैन, शशि उमेश पलिया, संजय चौरसिया, भारतेंदु मोंटू राजपूत, काशीराम पटेल, गोमती नारायण वाल्मीकि, दिलीप कोष्टी के साथ भाजपा कार्यकर्ता विजय राजपूत, अरविंद्र रजक, निलेश रैकवार भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ डटे हैं।

इनका कहना है:- 7 पार्षदों का अनशन चल रहा है उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर समस्याओं का निराकरण सीएमओ द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नए सीएमओ पद पदस्थापना की मांग की है वह शासन स्तर की है। इसलिए समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है और पार्षदों की हड़ताल जारी है।
प्रीति रानी चौरसिया तहसीलदार देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version