अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था के जिला अध्यक्ष सिवनी पीयूष मिश्रा ने मंदिर के पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री से पूछे सवाल; पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया गोलमोल जवाब | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था के जिला अध्यक्ष सिवनी पीयूष मिश्रा ने मंदिर के पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री से पूछे सवाल; पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया गोलमोल जवाब | New India Timesअंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था के जिला अध्यक्ष सिवनी पीयूष मिश्रा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ब्राम्हण समाज के विकास हेतु चर्चा करते हुए मंदिर के पुजारियों की भर्ती के बारे सवाल पूछे जिस के जवाब मुख्यमंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घंसौर में नर्मदा विकास नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा ने शिवराज सिंह चौहान जी का स्वागत किया और प्रश्न किये कि मंदिरों में जो ब्राह्मण निरंतर पूजन करते हैं,  उन ब्राह्मणों को मंदिरों के द्वारा जो दक्षिणा मिलता है वह बहुत कम होता है जिससे से जीवनयपन होना आजकी परिस्थिति को देखते हुये वह कठिन है। इस लिये क्या कोई ऐंसी योजना आपके द्वारा घोषित की गई थी कि सरकार पुजारियों की भर्ती वेतन देगी?  कुछ दिन पहले न्यूज़ में खबर आई थी कि मध्यप्रदेश के मंदिरो में 25000 पुजारियों की भर्ती होगी। पियूष मिश्रा ने बताया कि इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री जी से संवाद किया गया जिसमें सम्मानीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्णतः स्पष्ट रुप से यह नहीं कहा कि ब्राह्मणों को अलग से मंदिरों में सरकारी नौकरी पर रखा जायेगा। पर अंत में उन्होंने यह जरूर कहा की रोजगार के लिये अधिकतम प्रयासरत रहेंगे। इन सब बतों के बाद मुख्यमंत्री जी ने कहा की कुछ चित्र निकलवा लो सभी के साथ। 

By nit

2 thoughts on “अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था के जिला अध्यक्ष सिवनी पीयूष मिश्रा ने मंदिर के पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री से पूछे सवाल; पुजारियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया गोलमोल जवाब”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version