अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

डॉक्टर हफीजुल्ल्लाह को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बांसी रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर हफीजुल्ल्लाह की पार्टी के प्रति निष्ठा और सेवाभावना को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उनको अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। जिसको लेकर बांसी रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक स्वागत समारोह आयोजित कर डॉक्टर हफीजुल्ल्लाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य बचई यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी बहरैची प्रसाद प्रेमी, कार्यालय प्रभारी समाजवादी पार्टी इटवा अब्दुल लतीफ, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद ने कहा कि डॉक्टर हफीजुल्ल्लाह को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर अल्यसंख्यकों में समाजवादी पार्टी की पैठ और गहरी होगी। सिद्धार्थनगर जिला सहित पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यकों में समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अल्पसंख्यकों से लोक लुभावने झूठे वादे करके अल्पसंख्यकों पर डोरे डालने का कार्य करती हैं। वास्तव में अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी समाजवादी पार्टी ही है। पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी समाजवाद में विश्वास करते हैं। इसी लिए सभी को साथ लेकर चलने और उनका हक दिलाने की बात करते हैं। समाजवादी पार्टी जो कहती है वह करती है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉक्टर हफीजुल्ल्लाह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ यह दायित्व मुझे सौंपा है। उस पर मैं सौ फीसदी खरा उतने का प्रयास करूंगा। इसके साथ अल्पसंख्यकों में पार्टी को और मजबूत करूंगा। इस अवसर पर मनोज कन्नौजिया, अख्तर, विनोद आदि उपस्थित रहे।
