अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड जिला के उमरी थाना अंतर्गत पांढरी गांव में पिछले 24 घंटे से एक अंकुश नाम का 11 वर्षीय नाबालिग बच्चा गायब था, जिस की आज लाश बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज चरवाहों को महावीर की नरिया नामक स्थान पर उस बालक की बदहवाश अवस्था में लाश मिली,जिसकी की सूचना जब चरवाहों ने गांव में बालक के परिजनों को दी तो चारों ओर चीत्कार मच गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल इस बात की सूचना उमरी थाने में दी। पुलिस ने लाश को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृत बालक अंकुश के पिता अभिलाख बरेठा का कहना है कि बीते रोज सुबह नाश्ता कर के अंकुश खेलने के लिए निकल गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज उसके शव की सूचना मिली, बालक की बदहवास अवस्था को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले बालक के साथ दुराचार किया और फिर उसके बाद बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की फरियाद पर मामला दर्ज कर मामले की सघन जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
