कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अलताफ उददीन अब्बासी को अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर किया मनोनीत | New India Times

अबरार अहमद खान/सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अलताफ उददीन अब्बासी को अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर किया मनोनीत | New India Times

विधान सभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अलताफ उददीन अब्बासी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुऐ उन्हें अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेन्द्र सिंह वोहरा ने बताया कि अलताफउददीन अब्बासी को अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। आशा है आप पार्टी की रीति-नीति पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर सभी ने मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर अलताफ उददीन अब्बासी NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि मुझे जो ज़िम्मेदारी पार्टी ने दी है, उस ज़िम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से मेहनत, लगन एवं निष्ठा, समर्पण भाव के साथ निभाउंगा साथ ही साथ कांग्रेसी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। पार्टी के नियमों का पालन करते हुए समाजहित व पार्टी को मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version