रात्री गश्त के दौरान थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व सतर्कता से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

रात्री गश्त के दौरान थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व सतर्कता से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 18.09.23 को फरियादी मोह. फहीम पुत्र अ. करीम उम्र 43 साल नि.म.न.48 ग.न.03 काग्रेस नगर थाना टीला जमालपुरा भोपाल में थानें आकर रिपोर्ट किया कि म.नं. 46 अम्बेडकर कालोनी ऐशबाग भोपाल में हाईपर रेफ्रीजिरेशन के नाम से आफिस संचालित कर AC रिपेयरिंग का काम करता हूँ। दिनांक 16/09/2023 को रात्री 10:00 बजे करीबन मैं अपने आफिस में ताला लगा कर और फाउंड्री वाल के अंदर कुछ पुराने AC आउटडोर यूनिट रखकर घर चला गया था। दिनांक 18/09/2023 को सुबह करीब 10:30 बजे मैं अपने आफिस आया ही था कि उसी समय थाना ऐशबाग के पुलिस वाले ओमप्रकाश व प्रयाग सिंह मेरे पास आये और मुझे बताया कि मैंने विनोद कुशवाहा व अरुण सिंह ठाकुर को दो पुराने AC युनिट के साथ गश्त के समय पकड़ा है वह दोनों आपके यहां से AC चोरी करना बता रहे है दोनों पुलिसवालों की बात सुनकर मैंने अपने आफिस की बाउंडरी के अंदर रखे AC आउटडोर युनिट चेक किये तो एक LG कंपनी एवं एक वोल्टास कंपनी के AC आउटडोर युनिट नहीं थे दोनों AC आउटडोर युनिट ग्रे कलर के जिन पर HIPER लिखा हुआ है। रिपोर्ट पर थाना ऐशवाग में अप.क्र.381/23 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रात्री गश्त में डियूटी पर कार्य करने वाले आर.877 ओमप्रकाश एंव आर.3659 प्रयाग कुमार के द्वारा रात्री गश्त में अपनी ड्युटी ईमानदारी एवं मेहनत एंव सतर्कता से करते हुये संदेही आरोपी विनोद कुशवाह एंव अरुण सिंह ठाकुर को चोरी के मशरुका दो पुराने AC युनिट (कम्प्रेशर) किमती 30000 रु के साथ पकड़ा गया।

गिरफ़्तार आरोपी:-
(1) विनोद कुशवाहा पिता बलराम कुशवाह उम्र 29 साल नि झुग्गी नं. 04 गली न. 01 बिहारी मोहल्ला ऐशबाग भोपाल।
(2) उरुण सिंह ठाकुर पिता जयसिंह ठाकुर उम्र 24 साल नि, शीतला माता मंदिर के पास आचार्य नरेन्द्र देव नगर ऐशबाग भोपाल।

जप्ता मशरुका:- एक LG कंपनी एवं एक वोल्टास कंपनी के AC आउटडोर युनिट कुल कीमती 30000/ रुपये।
धरपकड़ में शामिल पुलिस टीम- सउनि योगेन्द्र सिंह , आर.877 ओमप्रकाश एंव आर.3659 प्रयाग कुमार।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version