प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गठबंधन की कोशिश को लगा झटका | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/ जयपुर (राजस्थान), NIT:

प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गठबंधन की कोशिश को लगा झटका | New India Times

राजस्थान में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर माकपा-रालोपा व बीटीपी को कुछ सीटे देकर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश पर तेलंगाना में आयोजित वर्किंग कमेटी की मीटिंग में पूर्व मंत्री व पंजाब प्रभारी हरीश चोधरी ने झटका दे दिया है।

प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गठबंधन की कोशिश को लगा झटका | New India Times

राजनीतिक सुत्र बताते है कि संगठन मुखिया सीकर जिले के दो विधायकों की टिकट कटवा कर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिये उन दोनों सीट सहित भादरा, रायसिंहनगर व डूंगरगढ सीट माकपा को दिलवाने के अलावा माकपा सहित रालोपा व बीटीपी से समझौता करने के प्रयास में लगे हुये थे। जिसके लिये संगठन मुखिया ने इस बात पर मुख्यमंत्री को भी सहमत करने की कोशिश की बताते।

प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गठबंधन की कोशिश को लगा झटका | New India Times

रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल से सख्त नाराज मारवाड़ के कांग्रेस के जाट नेताओं में से प्रमुख नेता हरीश चौधरी तेलंगाना में आयोजित वर्किंग कमेटी में यह तय करवाने में सफल हो गये कि राज्य स्तर पर कांग्रेस का किसी भी दल से समझोता नही होगा। वही मुख्यमंत्री गहलोत ने हाईकमान को कर्नाटक पेटर्न पर चुनाव लड़ने के लिये कमजोर स्थिति वाले विधायकों की टिकट काटने की मंजूरी दे दी। लगता है कि बडी तादाद मे विधायकों की टिकट कटेगी जिसमे मंत्रीगण भी बताते है।

प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गठबंधन की कोशिश को लगा झटका | New India Times

कुल मिलाकर यह है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा कुछ छोटे दलों के साथ समझोता करके चुनाव लड़ने की अटकलों पर एक दफा विराम सा लगा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version