निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

मध्य प्रदेश के ज़िला श्योपुर की कल्याणपुरम कॉलोनी स्थित एक निजी इंजीनियर के आवास एवं बड़ौदा में विद्यार्थी सेवा केन्द्र के नाम से संचालित एक दुकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए आधा सैकड़ा ग्राम पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त किया गया है। जिसमें निर्माण कार्यों से संबंधित माप पुस्तिकाएं, मस्टर रोल, बिल बाउचर, जॉबकार्ड सहित निर्माण कार्यों से संबंधित फाइलें शामिल है।

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार के निर्देश पर तहसीलदार श्री संजय जैन द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ कल्याणपुरम कॉलोनी में रहने वाले निजी इंजीनियर श्री द्वारिका प्रसाद त्रिवेदी के आवास पर छापा मारते हुए निर्माण कार्यों के मूल्यांकन से संबंधित एमबी तथा अन्य फाइलें जब्त की गई है।

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

जिन पंचायतों की एमबी जब्त की गई है, उनमें लाडपुरा, सेवापुर, हासिलपुर, बगदरी, खिरखिरी, बासोद, इन्द्रपुरी, बगदिया, ढोढर, सेमल्दा, ललितपुरा, गलमान्या, हिरनीखेडा, पनवाडा, बांजरली, जैनी, बांसोद, तुलसैफ, दूबडी, उतनवाड, नारायणपुरा, लुहाड, छोटाखेडा, ढोटी, गुहेडा, दलारना कलां, तिल्लीपुर, पच्चीपुरा, बडौदाराम, आसीदा, सोठवा, जैनी, बागल्दा, आसीदा, धीरोली, चकरामपुरा शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यो से संबंधित फाइले भी जब्त की गई है।

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

उधर बडौदा में तहसील गेट के पास विद्यार्थी सेवा केन्द्र के नाम से संचालित श्री प्रीतम बैरवा की दुकान पर एसडीएम श्री मनोज गढवाल द्वारा छापा मारकर दुकान को सील करने की कार्यवाही की गई है। इस केन्द्र से ग्राम पंचायत पाण्डोली, गलमान्या, ललितपुरा, कुंहाजापुर, उदोतपुरा, राधापुरा, मकडावदाकलां, बोरदा देव, कुडायता, भिलवाडिया, हलगावडा खुर्द, रतोदन, बासोंद, बहाडवद, पनवाड, बांजरली, बुखारी, सुबकरा के दस्तावेज जैसे बैंक खाते, मस्टर रोल, आधार, बिल बाउचर, जॉब कार्ड सूची आदि जब्त किये गये है।

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

एसडीएम श्री मनोज गढ़वाल ने बताया कि उक्त केन्द्र पर इन 18 पंचायतों के अलग-अलग केबिन बने हुए थे, जिन पर पंचायतों के नाम लिखकर दस्तावेज रखे गये थे, यहां दो कम्प्युटर, तीन प्रिंटर, एक लैपटॉप और इनवेटर पाये गये, छापा मारने के दौरान संचालक श्री प्रीतम बैरवा, ऑपरेटर श्री महेश माहौर, श्री बृजराज गुर्जर मौके पर पाये गये। एसडीएम श्री मनोज गढवाल द्वारा विद्यार्थी सेवा केन्द्र को शील्ड किया गया है।

निजी इंजीनियर के यहां से पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा है कि जब्त रिकार्ड की जांच कराई जा रही है तथा दोषी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। पंचायतो में मूल्यांकन करने के लिए नियुक्त सरकारी इंजीनियरों की भूमिका भी जांच कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version