पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में बुरहानपुर पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी कैलाश कुंडल व जिलाअध्यक्ष रिंकू टांक ने ली बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में बुरहानपुर पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी कैलाश कुंडल व जिलाअध्यक्ष रिंकू टांक ने ली बैठक | New India Times

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में मंगलवार को बुरहानपुर पहुंचेगी। इसको लेकर तैयारियां चल रही है।
कांग्रेस जिलाअध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में 19 सितंबर को बुरहानपुर पहुंचेगी। जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम 7 बजे बुरहानपुर के राजस्थान भवन में रखी गई। कांग्रेस जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा की तैयारियों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चर्चा की।

भीकन गांव से रात 8 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी यात्रा

जिलाध्यक्ष टांक ने बताया यात्रा खरगोन, भीकनगांव से होते हुए मंगलवार रात 8 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक रैली के रूप में यात्रा शनवारा, इकबाल चौक आएगी। यहां से यात्रा का रात्री विश्राम होगा। 20 तारीख को यात्रा नेपानगर पहुंचेगी, इसी दिन नेपानगर से धूलकोट होते हुए वापस जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष टांक ने बुरहानपुर के सभी कांग्रेस दल के पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस समेत सभी विंग के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को शामिल होने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version