डाक विभाग द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डाक विभाग द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन | New India Times

डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक पर एक ढ़ाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परिमंडल स्तर पर पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार 10 हजार व 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी। परिमंडल स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।

डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया से दूर हटकर युवा पीढ़ी में पत्र लेखन के प्रति अभिरूचि को बढ़ावा देना है। इंटरनेट मीडिया के युग में युवाओं की लेखन शैली में रूचि कम होती जा रही है। युवा केवल अपनी परीक्षा में ही लेखन का कार्य करते हैं। पत्र व साहित्य लिखने की प्रतिभा कम हो रही है। ऐसे में डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक से पत्र लेखन प्रतियोगिता करवा रहा है। मार्केटिंग एक्जूटिव रोहित गुर्जर मानपुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कराई जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी को अंतर्देशीय पर 500 शब्द या ए फोर पेपर पर एक हजार शब्द का पत्र लिखकर एक लिफाफे में डाकघर में भेजना होगा। परिमंडल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अपने विद्यालय में ढ़ाई आखर प्रतियोगिता करवाने के लिए अधीक्षक डाकघर में संपर्क करें। डाक विभाग द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में करवाई ढ़ाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता।

लगभग 300 बच्चों ने लिया भाग डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक पर एक ढ़ाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परिमंडल स्तर पर पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी परिमंडल स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी हिस्सेदारी का मौका मिलेगा डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया से दूर हटकर युवा पीढ़ी में पत्र लेखन के प्रति अभिरूचि को बढ़ावा देना है। इंटरनेट मीडिया के युग में युवाओं की लेखन शैली में रूचि कम होती जा रही है। युवा केवल अपनी परीक्षा में ही लेखन का कार्य करते हैं। पत्र व साहित्य लिखने की प्रतिभा कम हो रही है ऐसे में डाक विभाग डिजिटल इंडिया फाॅर न्यू इंडिया शीर्षक से पत्र लेखन प्रतियोगिता करवा रहा है। मार्केटिंग एक्जूटिव रोहित गुर्जर मानपुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कराई जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी को अंतर्देशीय पर 500 शब्द या ए फोर पेपर पर एक हजार शब्द का पत्र लिखकर एक लिफाफे में डाकघर में भेजना होगा। परिमंडल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।अपने विद्यालय में ढाई आखर प्रतियोगिता करवाने के लिए अधीक्षक डाकघर में संपर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version