रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा थांदला एमजी रोड़ राठौड़ धर्मशाला पहुंचने पर थांदला विधानसभा के जनप्रतिनिधि समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भव्य स्वागत किया। इस कड़ी में भारतीय गोरक्षा वाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश जिला झाबुआ थांदला ईकाई द्वारा संगठन के गौ रक्षा के प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वार्ड क्रमांक 9 पार्षद राजू धानक वार्ड कार्यकताओं भोला बैरागी प्रियांशु पांचाल मोंटू चौहान बंटी आमलियार भरत धानक अभिषेक पंचाल आदि ने थांदला प्रथम आगमन पर भारत शासन के केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर राजू धानक ने गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश सीमा के समीप स्मार्ट सिटी घोषित दाहोद जिले में एयरपोर्ट बनाने का मांग पत्र भारत शासन के केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को मांग पत्र देते हुए कहा दाहोद स्मार्ट सिटी बन रहा है इसलिए एयरपोर्ट दाहोद में बनना चाहिए क्षेत्र की जनता को बड़ौदा अहमदाबाद या फिर इंदौर जाना पड़ता है।
