विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

सैय्यद फ़ैज़ानुद्दीन पुसद-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Timesमहाराष्ट्र यवतमाल जिल्हे के महागांव में रहेने वाली रेश्मा इमरान धोसरी उम्र (25) ने अपने पति व ससुराल वालों की यातना से तंग आकर देर रात लगभग 1:30 बजे अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक़ रेशम वाशिम जिला के कारंजा तालुके की रहने वाली थी। सन 2011 में रेशमा की शादी महागांव तालुके में रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार रेशमा को उसके ससुराल वाले उसे मायके से पैसे मंगवाया करते थे। मां बाप की गरीबी हालात में भी रेशमा ने अपने मयके से चालीस हज़ार, दस हज़ार, रुपये अपने शौहर को ला कर दी लेकिन बार बार पैसे मांगना और सास आये दिन तूने जहेज़ कम लाई  बोलकर रेशमा को जिस्मानी और दिमागी तौर पर टार्चर के चलते आखिरकार तंग आकर रेशमा ने अपने ओढनी से फंदा बना कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस तरहा की शिकायत रेशमा की मां ज़रीना अब्दुल समद ने महागांव पोलीस स्टेशन में दर्ज कराई है।

रेशमा के मामू रफीक और भाई सलीम ने इलज़ाम लगाया के रेशमा ने खुदकुशी नहीं की होगी बल्कि रेशमा को फांसी पर लटका कर उसका कत्ल किया गया होंगा।

फिल्हाल इस मामले में पुलिस ने रेशमा के पति,सास, ससुर के ख़िलाफ़ धारा 498, 304 (B), 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि रेशमा के परिवार वाले उसके ससुराल वालों पर आईपीसी की धारा 302 लगाने की मांग कररहे हैं।

फिलहाल सवना गांव के सरकारी दवाखाना में रेशमा का पोस्टमार्टम करके डेड बॉडी परिवार वालों को सौंप दी गई है औरसइस पूरे मामले की जांच महागांव पुलिस कररही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version