राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत इतवारा में शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत इतवारा में शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार को बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में सेक्टर आलमगंज आंगनवाड़ी क्र.-1 इतवारा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषण माह के तहत धात्री माताओं को स्तनपान एवं ऊपरी आहार का महत्व समझाया गया। स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा एवं पोषण भी, पढ़ाई भी, पर चर्चा की गई। मिशन लाइफ के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों जैसे-बच्चों के लिये माताओं को पोषण की सही जानकारी दी गई। वहीं किशोरियों, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया से बचाव एवं निराकरण हेतु आयरन के प्राकृतिक रिसोर्सेस एवं आयुष औषधियों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 32 महिलाओं एवं 14 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही आयुष औषधियाँ वितरित की गई। इस अवसर पर श्री वसीम बेग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति रेखा सबनीश, सुपरवाईजर श्रीमति शफक खान सहित बच्चें-महिलायें उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version