अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के थाना छोला मंदिर की पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरिफ्तार कर उसके पास से लगभग 200 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर थाना अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर गांजे की तस्करी करते हुए मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद बाबर निवासी ग्राम खमरिया खुर्द रायसेन को जनता नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद से रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी मोहम्मद समीर सफेद रंग के बोरे में गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपी की हिरासत से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 7 हजार रुपए है।
आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया।
