संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे को आवेदिका मिथिलादेवी (परिवर्तित नाम) ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया कि प्रार्थिया के बैंक ऑफ इण्डिया के बैंक खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक भेजकर एक लाख रूपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए हैं। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम,भापुसे को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त शिकायत पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध द्वितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार द्वारा सायबर क्राइम विंग के उनि0 धर्मेंद्र शर्मा को उक्त शिकायत की जाँच हेतु आदेशित किया। इस पर सायबर क्राइम विंग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन में उल्लेखित जानकारी के आधार पर बैंक व वॉलेट कंपनी से संपर्क कर फरियादिया के खाते से निकले 01 लाख रूपये को होल्ड कराया व पैसे को फरियादिया के खाते में वापस कराया। जिसके बाद फरियादिया के पति ने थाना क्राइम ब्रांच में उपस्थित होकर सायबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।
आमजन के लिए सूचना:- किसी भी तरह की अनाधिकृत धनराशी की निकासी होने पर अपने नज़दीकी पुलिस थाना अथवा सायबर क्राइम विंग अथवा 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
सरहानीय भूमिका:- थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमर सिंह सिकरवार, उनि0 धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र.आर0 विकास तोमर, आर0 ओमशंकर सोनी, गौरव पवार, श्यामू मिश्रा, शिवशंकर शुक्ला, सुमित सिंह भदौरिया, नवीन पाराशर, म.आर0 सुनीता कुशवाहा, मेघा श्रीवास्तव, भानुप्रिया की सराहनीय भूमिका रही।
