रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जन्माष्टमी के अवसर पर जिला प्रशासन ने भी अधिक से अधिक मतदान करने की दिलाई शपथ | New India Times

राजवाड़ा चौक झाबुआ में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता थीम पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230908-WA0137.mp4
New India Times

झाबुआ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर विश्वकर्मा, तहसीलदार संजय गर्ग एवं सहायक नोडल स्वीप प्लान अधिकारी जी.पी ओझा ने विशाल जन समुदाय को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए ज़िले को मतदान में अव्वल बनाने का संकल्प दिलाया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवीन मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए स्वयं मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.