फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिला अस्पताल के डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में मरीज घंटों लाइन में लगे खडे थे और डॉक्टर महाशय बाॅडी मसाज का आनंद ले रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक़ जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर आर के वर्मा जिला अस्पताल में बैठरकर बाॅडी मसाज करा रहे थे और डॉक्टर को दिखाने आये मरीज परेशान हो रहे थे।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर आर के वर्मा की जिला अस्पताल के सामने अपना भव्य नर्सिंग होम भी चलाते हैं। आपको बताते चलें कि डॉक्टर वर्मा को योगी सरकार के सख्त फरमानों का ज़रा सा भी डर नहीं है। योगी सरकार आने के बाद भी यहां के स्वास्थ्य कर्मियों व डाक्टरों की कार्यशैली में कुछ खास बदलाव नहीं आया है।
