गोरमी (भिंड) उपद्रव मामले में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया लाइन हाजिर; हत्या मामले में तीन गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड(मध्यप्रदेश), NIT; ​गोरमी (भिंड) उपद्रव मामले में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया लाइन हाजिर; हत्या मामले में तीन गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिला के  गोरमी उपद्रव मामले में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया है और राकेश शर्मा को गोरमी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।​

गोरमी (भिंड) उपद्रव मामले में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया लाइन हाजिर; हत्या मामले में तीन गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक आईजी उमेश जोगा ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया है तथा नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। आईजी ने आगजनी पीड़ितों से मिल कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आईजी गोरमी से ग्वालियर रवाना हो गए हैं। उपद्रवियों पर मामला दर्ज करने के लिए वीडियो फोटोज से निशानदेही की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बडी संख्या में उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया है।  रातभर पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी गोरमी में रूके रहे। मुन्ना समाधिया की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है।रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे प्रकरण से परदा उठने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version