मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बी0एस0वीर कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर लाइन की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों तथा परिवारजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं व बच्चों के द्वारा सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की तथा उच्चाधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा महिला आरक्षियों तथा पुलिस परिवारजनों की महिलाओं तथा बच्चों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा के लिए वचन दिया ।
इस उपलक्ष में सतीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक शाहजहाँपुर तथा रितेन्द्र प्रताप, प्रभारी एसओजी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कुंवर बहादुर सिंह थाना चौक कोतवाली प्रभारिक की उपस्थिति में थाना कोतवाली व महिला थाना कि पुलिस द्वारा सयुक्त रुप से थाना कोतवाली पर रक्षाबंधन का पर मनाया गया व सभी महिलाओं को पुरस्कार दिये गये।
